शुक्रवार, 11 मार्च 2011

जय गुरु देव ........................................




बेंगलूरू। सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आए स्वयंभू गुरू स्वामी नित्यानंद ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ सेक्स किया था। सूत्रों के मुताबिक नित्यानंद ने सीआईडी पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह नपुंसक नहीं हैं। उन्होंने कई महिला शिष्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन इसमें उनकी भी सहमति थी।

उल्लेखनीय है कि नित्यानंद और दक्षिण की अभिनेत्री रंजीता ने एक टीवी चैनल द्वारा उजागर किए गए सेक्स विडियो में होने से इनकार किया था।

सीआईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ भी सेक्स किया था। इससे पहले नित्यानंद ने दावा किया था कि वह न तो पुरूष हैं और न ही महिला। यही नहीं वह सेक्स करने में पूरी तरह अक्षम हैं।

लेकिन सीआईडी की कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने यह कबूल ही कर लिया कि वह नपुंसक नहीं हैं। अपने आश्रम में की गई करतूतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके 15 से अधिक महिलाओं से संबंध थे लेकिन उसे उनके नाम याद नहीं हैं। उसने महिलाओं की मर्जी से ही सेक्स किया था। नित्यानंद ने कहा कि उसने कुछ गैरकानूनी नहीं किया। सामाजिक और धार्मिक रूप से उसके कृत्य गलत हो सकते हैं लेकिन उसने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में एक निजी टीवी चैनल पर उजागर हुए नित्यानंद के एक सेक्स विडियो ने सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से उसे गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें