बुधवार, 16 मार्च 2011

क्या कहेंगे .... लौट के बुद्धू घर को आये



सलमान ने फिर थामा सोमी का दामन!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बैंकॉक में फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौट आए हैं। रेडी की शूटिंग कर 40 दिन बाद लौटे सलमान के बारे में खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर पुराने साथी की वापसी हुई है। सलमान और सोमी अली बैंकॉक में एक ही होटल में ठहरे थे। पूरी यूनिट होटल सुकुमविट में ठहरी थी, जबकि ये दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे।

बैंकॉक में सोमी सेट पर तो नहीं आती थीं, लेकिन शूटिंग के बाद सलमान अपना सारा वक्त उन्हीं के साथ बिताते थे। अली अमेरिका में रहती हैं। वह फरवरी के आखिर में बैंकॉक पहुंची थीं और सलमान के मुंबई रवाना होने तक रूकी रहीं। सलमान मंगलवार को मुंबई पहुंचे हैं। पिछले दिनों सोमी अली के बारे में खबर आई थी कि वह अमरीका में बॉलीवुड के मस्त बॉय आफताब शिवदासानी के साथ डेटिंग कर रही हैं। बताया जाता है कि सालों पहले सलमान का ऎश्र्या से ब्रेकअप सोमी के चलते ही हुआ था।

ऎश्वर्या ने सलमान को सोमी के साथ सम्बंध तोड़ने के लिए कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जब सलमान ने सोमी का पीछा नहीं छोड़ा , तो ऎश ने सलमान को छोड़ने का फैसला किया। सलमान के करियर और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उनकी अलग अलग गर्लफ्रेंड्स रही हैं। सोमी अली, फिर संगीता बिजलानी, ऎश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, ब्रिटिश मॉडल हेजल...।

ऎश-सलमान के इश्क के आखिरी दिनों में सलमान प्रेमिका बदलने को लेकर कुछ ज्यादा ही बदनाम हो गए थे। हालांकि सोमी से अलग होने के बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहे थे। करीब 10 साल पहले जब इनकम टैक्स वालों ने सलमान के घर पर छापा मारा था तो सोमी अली के बैंक अकाउंट के कागजात भी वहां मिले थे। सोमी अली से भी पहले सलमान खान का नाम सबसे पहले मॉडल शाहीन जाफरी से जुड़ा था। तब सलमान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर थे।

शाहीन ने उनके स्ट्रगलिंग दौर में उनका साथ दिया मगर सलमान जैसे-जैसे सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए वह शाहीन से दूरी बनाते गए और एक दिन उन्होंने शाहीन को धोखा देकर संगीता बिजलानी को अपनी गर्ल फ्रेंड बना लिया।सलमान-संगीता ने साथ में कोई फिल्म में काम नहीं किया मगर इन दोनों का लव अफेयर उन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित हुआ था। हां उन्हें ग्रासिम ग्रेवियेरा शूटिंग शटिंüग के विज्ञापन में जरूर साथ देखा गया था।

सलमान संगीता का इश्क इतना परवान चढ़ चुका था कि बात शादी तक जा पहुंची थी। मगर तभी सलमान की जिंदगी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली आ गईं और सलमान ने संगीता को छोड़ दिया। हालांकि कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रहीं सोमी से भी सलमान का साथ छूट गया। वह उस समय सलमान से शादी करना चाहती थीं मगर सलमान शादी के मूड में बिलकुल नहीं थे। तब वह सब कुछ छोड़ कर मां के पास फ्लोरिडा चली गईं। सोमी के बाद सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं और चली गईं।

शुक्रवार, 11 मार्च 2011

शायद ये ही हे प्रलय

जय गुरु देव ........................................




बेंगलूरू। सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आए स्वयंभू गुरू स्वामी नित्यानंद ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ सेक्स किया था। सूत्रों के मुताबिक नित्यानंद ने सीआईडी पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह नपुंसक नहीं हैं। उन्होंने कई महिला शिष्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन इसमें उनकी भी सहमति थी।

उल्लेखनीय है कि नित्यानंद और दक्षिण की अभिनेत्री रंजीता ने एक टीवी चैनल द्वारा उजागर किए गए सेक्स विडियो में होने से इनकार किया था।

सीआईडी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ भी सेक्स किया था। इससे पहले नित्यानंद ने दावा किया था कि वह न तो पुरूष हैं और न ही महिला। यही नहीं वह सेक्स करने में पूरी तरह अक्षम हैं।

लेकिन सीआईडी की कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने यह कबूल ही कर लिया कि वह नपुंसक नहीं हैं। अपने आश्रम में की गई करतूतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके 15 से अधिक महिलाओं से संबंध थे लेकिन उसे उनके नाम याद नहीं हैं। उसने महिलाओं की मर्जी से ही सेक्स किया था। नित्यानंद ने कहा कि उसने कुछ गैरकानूनी नहीं किया। सामाजिक और धार्मिक रूप से उसके कृत्य गलत हो सकते हैं लेकिन उसने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में एक निजी टीवी चैनल पर उजागर हुए नित्यानंद के एक सेक्स विडियो ने सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से उसे गिरफ्तार किया था।

गुरुवार, 10 मार्च 2011

गहलोत बोलते रहे, कैबिनेट सोती रही


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। उनका बजट भाषण करीब पौने तीन घंटे में पूरा हुआ। उन्होंने 11 बजकर 3 मिनट पर बजट पढ़ना शुरू किया और 1 बजकर 48 मिनट पर भाषण पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री के लम्बे भाषण के दौरान कई मंत्रियों को तो नींद ही आ गई तो कई मंत्री बीच-बीच में झपकी लेते रहे। दोनों पक्षों के विधायक भी इस काम में पीछे नहीं रहे। बार-बार उबासी लेने वाले विधायकों की संख्या भी अच्छी खासी रही।

सोमवार, 7 मार्च 2011

गुरुवार, 3 मार्च 2011


बुधवार, 2 मार्च 2011

मंगलवार, 1 मार्च 2011

घुटनों के बल आई वर्दी......

बदल गई आमिरी की परिभाषा

पुलिस हो तो पाकिस्तान की .....वर्ना न हो

अपील .........................श्श्श्श..

शानदार सवारी जानदार सवारी

ये है राज की बात ..........

इन्हें देखिये .......मजा आएगा




कहा जायेगा ...........

रजनी सर ....आप तो

ये कोन सा खेल है .......

योग...................

कोई और नाम रख लेते भाई

हे भगवन....कोई इसे भी भर्ती कर लो

इसे क्या कहेंगे डबल डेकर बस या कार

ये आप के लिए....................

अब इस से जयादा कोई क्या कहे